फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में गई पत्नी ने कर दी ऐसी हरकत...देखता रह गया पति, ससुर ने कर दी मारपीट; मामला जान पुलिस भी चकरा गई

Sat, 08 Feb 2025 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पत्नी के इंकार पर पति के होश उड़ गए। उसे कुछ समझ ही नहीं आया। पति ने कई बार कहा, तो ससुर ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में मामा के लड़के की शादी में आने के बाद महिला ने पति के साथ वापस जाने से साफ मना कर दिया। युवक ने जब जिद की तो ससुर ने पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद यूपी 112 के कर्मियों ने जानकारी जुटाई। पीड़ित ने महिला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के कुशवाह नगर निवासी युवक ने बताया कि मैनपुरी के एक गांव में पत्नी के मामा के लड़के के शादी समारोह में पांच फरवरी को शामिल होने के लिए आए थे। शनिवार की सुबह उन्होंने पत्नी से कहा कि चलो अब घर चलते हैं, तो पत्नी ने साथ जाने से साफ मना कर दिया। 

जब वह जिद करने लगे तो ससुर ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने के लिए कहने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, यूपी 112 के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। 
विज्ञापन


महिला ने पति के साथ लौटने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई। पीड़ित ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें