मुस्कान की राह पर मैनपुरी की एक पत्नी ने अपने पति को 36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति दहशत में है। उसने एसपी को बताया कि पत्नी किसी दूसरे से प्यार करती है। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा के एक युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धमकाया है। प्रेम संबंधों में बाधक बने पति को धमकी दी है कि उसे 36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए ऑडियो भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
पत्नी किसी ओर से करती है प्यार
ग्राम अहिरवा निवासी अनीश कुमार ने एसपी से शिकायत की। कहा, 10 अप्रैल 2016 को उसकी शादी बेवर के एक गांव की युवती से हुई थी। उसके बेटा और बेटी हैं। पत्नी के प्रेम संबंध दूसरे युवक से हैं। पांच अप्रैल को उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने कॉन्फ्रेंसिंग कॉल की। इसमें उसकी पत्नी कह रही थी कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती।
पत्नी और प्रेमी ने दी धमकी
पत्नी और उसके प्रेमी ने धमकी दी कि उसे मेरठ कांड की तरह 36 टुकड़े में काटकर मार दिया जाएगा। लाश को नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। शिकायत पर ससुरालियों ने भी उसे धमकाया। एसपी ने मामले की जांच कराने व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।