फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग

Tue, 06 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मंगलवार शाम को खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़ी बाइक भी जल गई। वहीं लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। बिछवां निवासी यतेंद्र पांडेय प्लांट पर कर्मचारी है। मंगलवार को बाइक से काम पर पहुंचा। शाम करीब पांच बजे साइट पर काम कर रहे मजदूर खाना बना रहे थे तभी गैस का रिसाव होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठता देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां खड़ी यतेंद्र की बाइक भी आग की चपेट में आ गई। मजदूरों ने आग पर पानी डालकर बुझाने के प्रयास किए लेकिन तब तक बाइक जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें