फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर में सुनाई दे रहीं सिसकियां

Thu, 16 Apr 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। गांव जगतपुर के रामेश्वर दयाल में कुछ दिन पहले तक बड़े बेटे की शादी की खुशियां थीं, वहां आज मातम छाया हुआ है। घर से माता पिता व अन्य परिजन की सिसकियां सुनाई दे रहीं हैं। शादी से महज आठ दिन पहले राहुल ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह सवाल परिजन को कचोट रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी रामेश्वर दयाल ने अपने 25 वर्षीय बड़े बेटे राहुल यादव की शादी भोगांव क्षेत्र की एक युवती के साथ तय कर दी थी, लड़का-लड़की एक-दूसरे को देख चुके थे, सब कुछ रजामंदी से हो रहा था। राहुल बेहद खुश था, फोन पर बातचीत भी होती थी। 24 अप्रैल को बरात आनी थी, मगर अचानक ऐसा क्या हो गया कि राहुल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद राहुल अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम देख रहा था। उसके दो छोटे भाई आलू और अंशुल हैं। मंगलवार दोपहर घर से बिना कुछ बताए वह चला गया, इसके बाद परिजन ने काफी तलाश की, मगर कोई पता नहीं लग सका। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका शव गांव से करीब एक किलो मीटर दूर नीम के पेड़ पर लटका मिला। चचेरे भाई ने शव देखने के बाद परिजन को सूचना दी थी। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया, गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। एक सवाल जो जिसका जवाब अब तक पुलिस, परिजन व ग्रामीणों को नहीं मिला है कि आखिर क्या वजह रही जो राहुल को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन






शादी की खरीदारी कर चुका था



राहुल अपनी शादी के लिए काफी खरीदारी भी कर चुका था, यह तो साफ था कि वह रिश्ते से खुश था। परिजन की माने तो उसका न तो किसी से कोई प्रेम संबंध था, नहीं ही कोई अन्य विवाद था। वह पिता व भाइयों के साथ खेतीबाड़ी में ही ध्यान देता था।
विज्ञापन






फंदा कसने से हुई थी मौत

शादी से आठ दिन पहले युवक की मौत के मामले में परिजन के मन में अनहोनी की आशंका भी पनप रही थी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फंदा कसना हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें