फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 15 अतिसंवेदनशील घोषित, 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार रात नगला आंध्रा में हुई फायरिंग के बाद जिला पंचायत सदस्य का वार्ड 15 जिलाधिकारी ने अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया है। वार्ड में अलग से 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

 जिला पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद यहां से सदर विधायक राजकुमार यादव और सपा नेता सुजान सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही यह वार्ड संवेदनशील हो गया था। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आंध्रा में फायरिंग होने की गूंज लखनऊ तक सुनाई दी। इसके बाद शासन स्तर से अधिकारियों के पेंच कसे गए। इसका परिणाम यह हुआ की चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों की प्राथमिकता वार्ड 15 का मतदान सुचारु रूप से कराना हो गया। मंगलवार को हुई अधिकारियों की बैठक में सिर्फ यही मंथन हुआ कि आखिर वार्ड 15 का मतदान शांतिपूर्वक कैसे कराया जाए। लंबी चली बैठक के बाद पूरे वार्ड 15 को अतिसंवेदनशील घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने पूर्व में चिह्नित अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा 30 अन्य मतदान केंद्रों को भी इसी श्रेणी में शामिल किया गया है। उक्त 30 मतदान केंद्रों पर अब 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा वार्ड 15 की प्रवेश सीमाओं पर भी बैरियर लगाने का प्रस्ताव है। ताकि वहां से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा सके। साथ ही बाहर से लाए फोर्स को विशेषकर इसी वार्ड में तैनात करने का भी प्रस्ताव है।

वार्ड 15 की संवेदनशीलता को देखते हुए वहां एडीएम के अलावा दो एसडीएम अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों पर तैनात फोर्स भी बढ़ा दी है। इसके अलावा वहां पर लगभग 12 वीडियोग्राफर भी भेजे जाएंगे जो पल-पल की वीडियोग्राफी करेंगे। आठ अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए ब्लाक कार्यालयों से रवाना होंगी।
विज्ञापन

                                                                 - चंद्रपाल सिंह, डीएम  
यह हैं अतिरिक्त संवेदनशील केंद्र
धरेंदा, विशुनपुर, डगऊ नगरिया, रींछपुरा, ईसाई खास, ईसाई मांझीपाटी, दूल्हापुर, ईसाई गोपालपुर, थोरवा, बिछिया विक्रमपुर, ईसाई महलोई, खिचौली, ज्योति देहात, छतारी, कुम्हरौआ, नगला राम सिंह, घनश्यामपुर, उदैतपुर परमकुटी, किचौरा, कालाखेत, सोनई, राजलपुर,अशोकपुर, गुलाबपुर, तरौली और मनौना। मनौना के तीनों मतदान केंद्र इस सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें