फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवेकानंद स्ट्राइकर्स ने दो विकेट से जीता मैत्री मैच

Wed, 04 Nov 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 14 क्रिकेट मैच में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह में मंगलवार को श्मशान घाट रोड स्थित मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विवेकानंद स्ट्राइकर्स ने बोस वॉरियर्स को दो विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में बोस वॉरियर्स के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बोस वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 91 रन बनाए। शिवम ने 38 और आकाश ने 27 रन बनाए। विवेकानंद स्ट्राइकर्स के शौर्य ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेकानंद स्ट्राइकर्स ने आठ ओवर में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। शौर्य ने 37 और कुशाग्र ने 18 रनों की पारी खेली। बोस वॉरियर्स के आकाश ने एक विकेट लिया।
इससे पहले मैच का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना, जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजीव कुलश्रेष्ठ, राजू सक्सेना, डॉ़ सूर्यमोहन सक्सेना ने किया। अंपायरिंग शिवम सक्सेना शिवा और राम सक्सेना व स्कोरिंग मृदुल रायजादा ने की। इस दौरान गोपाल मोहन सक्सेना, पंकज सक्सेना, रजत सक्सेना, आयुष मुवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें