फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मतदाता साक्षरता क्लब गठित कर छात्र-छात्राओं को करें जागरूक

Wed, 04 Nov 2026 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों को युवा मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि सभी विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया जाए। इसके माध्यम से 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया जाए। पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in और ईसीआईनेट एप के जरिये किया जा सकता है। दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में 21, 22 नवंबर और 28, 29 नवंबर को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित हैं। इन तिथियों में बूथों पर जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है।


डीआईओएस कार्यालय को देनी होगी रिपोर्ट
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि प्रधानाचार्यों को 18 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की कुल संख्या बतानी होगी। मतदाता सूची में दर्ज छात्र-छात्राओं की संख्या भी देनी होगी। उन छात्र-छात्राओं की संख्या भी बतानी होगी जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। साथ ही, ईएलसी के माध्यम से फॉर्म-6 भरने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें