फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाएंगे अधिकारी

Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाएंगे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड बरनाहल के गांव नगला भूपाल में विकास कार्य नहीं हुए हैं। बुधवार को ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने गांव के बाहर काले झंडे और बेनर लगाकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय ले लिया। नारेबाजी करते हुए विकास नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। वहीं जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि स्वीप टीम को भेजकर ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में राजनेता जहां वोट के लिए झोली फैलाए हैं। वहीं विकासखंड बरनाहल के गांव नगला भूपाल के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को गांव के बाहर एकत्र हुए ग्रामीणों ने काले झंडे और बैनर लगाकर गांव में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। विरोध दर्ज कराते हुए विकास नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर सिर्फ वादे ही मिल सके हैं। धरातल पर बिजली, पानी, खरंजा, सड़क आदि मूल भूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं। इस संबंध में डीएम सीपी सिंह का कहना है कि वे स्वीप टीम को भेजकर ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाएंगे। साथ ही आचार संहिता खत्म होने के बाद ग्रामीणों के विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें