फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भीख मांगने वाले युवक को ग्रामीणों ने धुना

Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 नगला झील में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया युवक।
विज्ञापन
घिरोर। एक गांव में भीख मांगने वाले ने एक महिला को गांव से कुछ दूर बुलाया। जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। राजस्थान के युवक और महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। बताते हैं कि थाना क्षेत्र के गांव नगला झील में चार युवक साधु वेश में भीख मांगने पहुंचे। एक महिला को तंत्र विद्या द्वारा वशीकरण कर ले जाने लगे। ग्रामीणों के साथ महिला के पुत्रों को जानकारी हुई तो वह पीछे से पहुंचे।
विज्ञापन

उनको पकड़कर पिटाई कर दी। पूछताछ में वह भीख मांगने की बात कबूल कर रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि तंत्र मंत्र भी करते हैं। किसी ने सूचना दी तो पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि दो युवक भाग गए हैं। तीन को पकड़ लिया है। पुलिस एक युवक को पकड़कर भी ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें