फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिनभर छाए रहे बादल उमस से नहीं मिली राहत

Tue, 07 Jul 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 मैनपुरी शहर में बादलों से घिरा आसमान। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी अचानक बादल छाते हैं और कुछ समय के लिए बारिश भी होती है। इसके चलते मौसम में उमस बनी हुई है। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। दो एक बार बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन इसके बाद भी उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सोमवार की रात को जिले में कई बार घने बादल छाने के साथ बिजली कड़की। लोगों को लगा कि शायद बारिश हो तो गर्मी से राहत मिले। मंगलवार को सुबह से ही कई बार घने बादल छाए। दोपहर के समय तेज धूप भी निकली। दोपहर के समय कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तो कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। लेकिन इस सबके बीच लोग उमसभरी गर्मी से परेशान देखे गए। देर शाम तक घने बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आठ जुलाई को बादल छाने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है। तो वहीं 9 जुलाई से जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को भी अपनी फसलों के लिए तैयारी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें