भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला राजीव गांधी नगर से एक किशोरी का अपहरण करने के बाद आरोपी खुले घूम रहे हैं। गिरफ्तारी न होने से आहत परिवार शुक्रवार को तिकोनिया पार्क में धरने पर बैठा। परिवार की मांग है कि जब तक बेटी नहीं मिलती और आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक वो भूख हड़ताल पर रहेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव गांधी नगर के रहने वाले मनोज कुमार की नाबालिग बहन का अपहरण 16 जून को मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी सर्वेश, सुशील कुमार और सुनील ने कर लिया था। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। मगर दो माह का समय बीतने को आया अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है न ही किशोरी का कोई सुराग ही लगा सकी है। तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे किशोरी के परिवारीजनों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों से मिल चुकी है रुपये लेकर उन्हें संरक्षण दे रही है। जिसके चलते आरोपी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब तक बेटी बरामद नहीं होती और आरोपी गिरफ्तार नहीं होते भूख हड़ताल जारी रहेगी।