फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र में दलित महिला पर जबरन धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला शांत नहीं हो रहा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे धर्म जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक दलित महिला पर एक मुस्लिम ने जबरन धर्म परिवर्तन करने और शादी रचाने का दबाव बनाया था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शुक्रवार को धर्मजागरण मंच के पदाधिकारी एसओ बेवर से मिलने थाने पहुंचे उनके न मिलने पर सभी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। मंच के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान का कहना था कि किसी भी व्यक्ति को चाहे वो किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना धर्म विरुद्ध है। बेवर में हुई घटना का जिक्र करते हुए उन्होेंने कहा कि पुलिस इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करे ताकि इस तरह के कृत्य करने वालों को सबक मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर चौहान, मोनू भदौरिया, राहुल चौहान, मोहित यादव, राजा, चंदन, मोनू सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें