फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव: मैनपुरी में वरुण प्रताप ने विरोधी को छह वोटों से दी मात, बने प्रधान; समर्थकों ने किया स्वागत

Thu, 08 Aug 2024 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पंचायत उप चुनाव की गणना की गई। वरुण प्रताप ने विरोधी को छह वोटों से मात देकर प्रधान बने। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
समर्थकों के बीच वरुण प्रताप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को पंचायत उप चुनाव की मतगणना की गई। इसमें विकास खंड कुरावली की ग्राम सभा बेलाहार से वरुण प्रताप सिंह ग्राम प्रधान चुने गए। उनको 575 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर हरिचंद को 569 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन


वरुण प्रताप ने छह वोटों से जीत हासिल की है। अन्य प्रत्याशियों में विक्रम सिंह को 17 और नीरज को दो तथा विक्रम राठौर को एक मत मिला है। प्रधान पद के लिए कुल 1164 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रधान वरुण प्रताप सिंह को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें