फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ ये गर्मी! अब तो यह सहन नहीं होती

Sat, 22 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
गर्मी में मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भीषण गर्मी और चटख धूप के साथ दिन भर चली धूल भरी गर्म हवाओं ने शहर की चहल-पहल को छीन लिया। सूरज की तपिश के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा। युवतियां हो या अन्य कोई, आंखों पर चश्मा लगाए और धूप से बचाव के लिए छाता ताने नजर आया। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार को तो हद ही हो गई। सुबह नौ बजे से ही शुरू हुई भीषण गर्मी देर शाम तक लोगों को परेशान करती रही। भीषण गर्मी के बीच गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई में किसानों को दिन में तारे नजर आ रहे हैं। खेतों में गेहूं की गिरी फसल को काटने में अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। किसान प्रमोद कुमार का कहना था कि यदि मौसम ने साथ दिया होता तो अब तक गेहूं की फसल घर पहुंच गई होती। फसलें गिरने से जहां उत्पादन में गिरावट आई है वहीं कटाई का काम और मुश्किल हो गया है।

भीषण गर्मी में बरतें सावधानी
फिजीशियन डाक्टर जेजे राम ने कहा है कि भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने का डर बना रहता है। ऐसे में पानी को उबाल कर पीएं, क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करेें, घरों के अंदर और बाहर सफाई रखें, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल लें, साथ ही अधिक से अधिक पानी पीएं और धूल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें