फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को मॉडल पेपर से कराना होगा परीक्षा का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अब मॉडल पेपर के माध्यम से अभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाए। इससे उन्हें परीक्षा के दौरान प्रश्नों को समझने और निर्धारित समय में उत्तर लिखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को इन प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी दें और नियमित रूप से अभ्यास कराएं। इससे बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन


-
समय प्रबंधन में मिलेगी मदद
डीआईओएस सतीश कुमार ने बताया कि मॉडल पेपर हल करने से विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र का प्रारूप समझने के साथ ही समय प्रबंधन का भी अभ्यास होगा। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि किस प्रश्न को हल करने में कितना समय देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें