फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शुभ मुहूर्त से पहले ही होलिका में लगा दी आग, अराजक तत्वों की करतूत से लोगों में फैला आक्रोश

Mon, 02 Mar 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कस्बा औंछा में अराजक तत्वों ने होली में आग लगा दी। सुबह के समय जब लोगों ने होली को जला हुआ देखा, तो आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
 
विज्ञापन
होली में लगा दी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा औंछा में रविवार रात होली से पहले होलिका में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सुबह होलिका जली देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने होलिका के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कस्बा औंछा के मोहल्ला परशुरामपुर व मोहल्ला टंकी में होलिका रखी हुई है। रविवार रात अराजक तत्वों ने सौहार्द बिगाड़ने के लिए होलिका में आग लगा दी। सोमवार सुबह जब लोगों ने होलिका जली देखी तो आक्रोश व्याप्त हो गया। कस्बा के लोगों ने होलिका के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन कर अराजकतत्वों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

कस्बा निवासी विकास मिश्रा, रामपाल, रामकुमार राठौर, विक्की मिश्रा, देवेंद्र, अतुल, किशनपाल, कमल मिश्रा, जुगेंद्र कठेरिया, जुगल मिश्रा, अवधेश मिश्रा आदि ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें