फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो चरणों में पूरा कराया जाएगा जनगणना का काम

Sun, 01 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना के चार्ज अधिकारियों एवं गणना सेल के कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यों के संबंध में जानकारी दी। बताया कि देश में वर्ष 1872 से हर 10 वर्ष में नियमित रूप से जनगणना होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है। आवासीय स्थिति, शिक्षा स्तर, आर्थिक गतिविधियों, भाषा, धर्म तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराती है। जनगणना-2027 दो चरणों में कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना होगी। प्रत्येक भवन, आवासीय इकाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। घर-घर जाकर मकान की स्थिति, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रसोई ईंधन, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, वाहन एवं अन्य परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में हर परिवार के सदस्यों से संबंधित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विवरण संकलित किए जाएंगे। जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अनुसार ही सभी आंकड़े संकलित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण, मानव संसाधन चयन एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
जिला प्रभारी जनगणना निदेशालय शैलजा त्रिवेदी ने बताया कि जनगणना-2027 का अधिकांश कार्य मोबाइल ऐप एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगा। डेटा संग्रहण के लिए विशेष मोबाइल एप्लीकेशन विकसित की गई है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेशचंद्र, उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, नीरज कुमार द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला, शिवनरेश, केशवप्रसाद, अंजली सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ पांडेय, नाजिर रोहित दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें