निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ करें मतदान
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करना है। इसी क्रम में कुरावली रोड स्थित डा. किरन सौजिया एजुकेशनल एकेडमी में शिक्षकों को मतदान करने और मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
डाक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी के परिसर में अमर उजाला की मुहिम के चलते प्रबंध निदेशक अशोक यादव और असिस्टेंट मैनेजर डा. किरन सौजिया ने शिक्षकों को शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। प्रबंधक निदेशक ने कहा कि मतदान निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ करना चाहिए। किसी जाति, धर्म के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए मतदान करें। मतदान कर हम अपने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी अपने साथ-साथ आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करें।
मैनेजर डा. किरन सौजिया ने कहा कि सभी अपना समय निकालकर मतदान जरूर करें। मतदान करना हमारा अधिकार है।
प्रधानाचार्य देवकी नंदन खारिया, विश्वनाथन टीके, ऊषा जी नायर, आदित्य, फ्रंासिस जेल, लिविन जोस, वालसा फ्रांसिस, अनुलक्ष्मी, सुमा, लाइसा जाए, डा. जैना कुलम, डा. हल्लास, जोविन, जेम्स जिजु, डा. मोहम्मद हफीजुद्दीन अहमद आदि शिक्षकों ने शपथ ली।