फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक प्रति माह भेजें रिपोर्ट’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ और एसडीएम ने रविवार को तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर चेक किए। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक प्रति माह समय से रिपोर्ट भेजें। भ्रूण लिंग परीक्षण किसी भी सूरत में न किया जाए। पीसीपीएनडीटी एक्ट का पालन किया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ डाक्टर वीके गुप्ता और एसडीएम सदर एसएन यादव की टीम आगरा रोड स्थित एक नर्स़िग होम पर पहुंची। वहां केंद्र पर अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अभिलेख चेक किए। केंद्र पर कर्मचारियों के एप्रिन न पहने होने पर नाराजगी जताते हुए एप्रिन पहनने और नाम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। टीम इसके बाद कचहरी रोड स्थित दो नर्स़िग होम पर पहुंची। वहां पर भी अभिलेख चेक किए। कहा कि कार्रवाई के दौरान यदि कोई अनियमितता मिली तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले सभी मरीजों को समय से अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट दी जाए। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट प्रतिमाह संबंधित फार्म पर भरकर सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि अन्य केंद्रों पर भी शीघ्र छापामार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें