फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: इन्वेस्ट यूपी के कार्याें में लापरवाही पर उद्यमी मित्र की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इन्वेस्ट यूपी के तहत उद्यमी मित्र बने राहुल दुबे को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले उनको इन्वेस्ट यूपी की ओर से पांच बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इन्वेस्ट यूपी के तहत तैनात किए गए उद्यमी मित्र का काम निवेशक और सरकार के बीच की कड़ी बनकर नए व्यवसाय का क्रियान्वयन, भूमि आवंटन एवं मंजूरी प्रदान करना होता है। जनपद में इसके लिए राहुल दुबे को उद्यमी मित्र बनाया गया था, लेकिन लगातार कार्यों में बरती जा रही लापरवाही के चलते उन्हें पांच बार नोटिस दिए गए। इसके बाद भी वह कार्यों के प्रति संवेदनशील नहीं दिखाई दिए और लगातार अपने तैनाती स्थल से अनुपस्थित रहते थे। जिसके चलते इन्वेस्ट यूपी की ओर से कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

उद्यमी मित्र को 17 जून 2025 से 11 मार्च 2026 तक पांच बार नोटिस जारी किए गए, जिसमें लापरवाही के आरोप लगाए गए। मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से संबंधित उद्योग बंधु का एजेंडा एवं कार्यवृत्त समय से अपलोड नहीं किया गया और निवेशकों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण में अच्छी प्रगति नहीं की गई।
विज्ञापन


इन्वेस्ट यूपी की ओर से जारी किए गए इन सभी नोटिस के बाद भी उद्यमी मित्र राहुल दुबे के कार्य में लगातार अनुशासनहीनता दिखाई देने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें