फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जसराना रोड से हजारों की नकदी सहित पकड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा औंछा में 15 दिसंबर 2025 की रात सराफा की दो दुकानों के शटर काट कर सवा करोड़ के जेवर नकदी चोरी करने वाले गैंग के एक चोर को पुलिस ने जसराना रोड से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस हाथरस के गैंग के आरोपियों को जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर की रात को हाथरस के एक रहने वाले एक पिता पुत्र के गैंग ने दो सराफा व्यापारियों की दुकानों के शटर काट दिए थे। अलमारी उठा कर ले खेत में ले गए। चोरों ने करीब सवा करोड़ के जेवर और नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात हाथरस के गांव बाग वधिक के रहने वाले पिता पुत्र के गैंग ने अंजाम दी थी। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, माल भी बरामद किया जा चुका है। चोरी के मामले में वांछित चल रहे सुरेश निवासी बाग वधिक थाना सहपऊ हाथरस को बृहस्पतिवार रात जसराना रोड से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 10 हजार से अधिक की नकदी बरामद हुई। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें