फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग में 2.50 लाख का घोटाला

Sun, 27 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
कैग की रिपोर्ट ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर पहले भी सवाल उठाए हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उद्यान विभाग की पौधशाला में 2.50 लाख रुपये का घोटाला पकड़ा गया। घोटाले का खुलासा होने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के सहायक उद्यान निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत के तबादले के बाद जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने सहायक उद्यान निरीक्षक श्याम सिंह यादव को पांच अक्तूबर को सुरेंद्र सिंह से चार्ज लेेने को कहा। चार्ज लेने के दौरान श्याम सिंह ने करीब 2.50 लाख रुपये की पौध में घोटाला पकड़ा। उनका आरोप है कि जब उन्होंने उद्यान अधिकारी को इसकी जानकारी दी तो उन पर जैसे का तैसा चार्ज लेने का दबाव बनाया गया। जबकि चार्ज में बिक्री योग्य पौधों की सूची में गड़बड़ी की गई थी। उद्यान अधिकारी ने उन पर स्टाक कम होने के बाद भी चार्ज लेने का दबाव बनाया है। उनके द्वारा नियम के तहत ही चार्ज लेने की बात कहने पर उद्यान अधिकारी ने उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में 18 नवंबर को श्यामसिंह को बीडीओ घिरोर कार्यालय से संबद्ध करते हुए उद्यान अधिकारी ने कार्यमुक्त कर दिया। साथ ही उनको मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी गई है। इतना ही नहीं घोटाला पकड़ने में श्याम सिंह का सहयोग करने वाले जिला औद्योगिक मिशन योजना के प्रभारी उद्यान निरीक्षक शिवराज सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उद्यान निरीक्षक अमर सिंह को उनका कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन


चार्ज लेने के समय श्यामसिंह का व्यवहार अशोभनीय रहा है। पौधशाला में घोटाला नहीं मिला है। छोटे पौधों को रिसीव न करके घोटाला बताया जा रहा है। चार्ज समय से ग्रहण नहीं करके आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही कार्यालय कर्मचारियों से अभद्रता की है। जिसके चलते उनको मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। मामले की जानकारी उप निदेशक उद्यान को दे दी गई है।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें