टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय कुसमरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर पड़े घायलों को रौंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में विपिन कुमार और हरिओम शाक्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें-
UP: 1100 रुपये बकाए पर उखाड़ा मीटर...विद्युत कर्मियों ने की अभद्रता, मुकदमे की धमकी; सदमे से महिला की माैत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेवर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहिताश और संध्या शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीईओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार ट्रक चालक की तलाश जारी है।