फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मादक पदार्थ सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना पुलिस ने सोमवार को एक सूचना पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, कब्जे से करीब पांच किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ तस्करी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तस्करों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस की टीमें गश्त पर थीं। तभी सूचना मिली कि मैनपुरी शिकोहाबाद रोड पर गुरुकुल चिकित्सालय मोड पर एक युवक खड़ा है जो कि मादक पदार्थ बेचने के लिए आया है। प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ मौके से तस्कर को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अपना नाम शिवम कुमार निवासी नगला बाग थाना करहल बताया।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने मैनपुरी-सिरसागंज रोड रामनगर तिराहे के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सवा दो किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अपना नाम सौरव यादव निवासी अरम सराय भोगांव बताया। सीओ सदर अशोक कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें