फोटो 34 वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद
मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तहसील सदर परिसर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। बाह्य, आंतरिक सुरक्षा का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति वेयर हाउस परिसर में प्रवेश न करे।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहें। निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक वेयर हाउस परिसर में जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरे परिसर की सफाई कराएं जो भी सफाईकर्मी ड्यूटी पर रहें। उनका पूरा विवरण अंकित करें। जहां-जहां मरम्मत की आवश्यकता है। वहां मरम्मत भी कराई जाए। पदाधिकारियों की उपस्थिति में ही ईवीएम की बैटरी निकाली जाएं।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि अपनी-अपनी शिफ्ट में समय से उपस्थित हों। वेयर हाउस के चारों ओर घूमकर निगरानी करें। वेयर हाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही न बरतें। बाह्य परिसर की नियमित रूप से सफाई हो। वेयर हाउस की लॉगबुक, पंजिका अद्यावधिक रखी जाए।
अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, निर्वाचन कार्यालय से अविनाश सक्सेना, अजय अंबेश, सुनील मिश्रा के अलावा भाजपा से विशाल वाल्मीकि, अमित गुप्ता, पंकज भदौरिया, समाजवादी पार्टी से राम नारायण बाथम, राजीव कुमार, कांग्रेस पार्टी से अनुराग शाक्य, अपना दल एस से गौरव पाल मौजूद रहे। संवाद