निमोनिया के लक्षण और बचाव के उपाय
चिकित्सकों के अनुसार, निमोनिया के प्रमुख लक्षणों में कंपकंपी के साथ तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस तेज चलना या फूलना, गहरी सांस लेने या खांसने पर छाती में तेज दर्द, अत्यधिक कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, होंठ या नाखून का नीला पड़ना और मानसिक स्थिति में बदलाव या सुस्ती शामिल हैं।
बचाव के उपाय
टीकाकरण : न्यूमोकोकल और फ्लू के टीके लगवाएं, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।
गरम कपड़े : शरीर को गर्म रखने के लिए स्वेटर, टोपी, मोजे और स्कार्फ का प्रयोग करें।
स्वच्छता : हाथों को बार-बार साबुन से धोएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
भाप लेना : बंद नाक और गले की जकड़न कम करने के लिए भाप लें।
प्रदूषण से बचाव : धुएं और प्रदूषण से फेफड़ों को सुरक्षित रखें।
खान-पान : विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां और गर्म तरल पदार्थ (जैसे सूप, चाय) का सेवन करें।
संपर्क से बचें : बीमार लोगों के सीधे संपर्क में आने से बचें।
आराम और व्यायाम : नियमित हल्का व्यायाम करें और पर्याप्त नींद (7-9 घंटे) लें।
ये भी पढ़ें-
आगरा में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर ने दो ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; घायलों को भेजा गया इमरजेंसी