फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला सहित दो की मौत; चालक की हालत नाजुक

Mon, 11 Mar 2024 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं चालक की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


हादसा भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय गांव के पास हुआ। यहां कन्नौज जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र के माधोनगर निवासी संजय पटेल (40) सोमवार को मैनपुरी रिश्तेदारी में आए थे। शाम को कर से माधो नगर निवासी रेनू देवी (35) पत्नी राजकिशोर राठौर के साथ से घर वापस लौट रहे थे। कार अभिषेक निवासी बेसपुर थाना तालग्राम कन्नौज चला रहा था। 

चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अरम सराय के पास चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार रेनू देवी और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल चालक अभिषेक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें