फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा...युवक से ठग लिए 83 लाख रुपये, बिहार के दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 07:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ठगों ने युवक को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ लिया। इसके बाद मैसेज आने लगे, मैसेज करने वाले ने अपना नाम मीरा जोशी बताया। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर किस्तों में 83 लाख रुपये ले लिए। 
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में इनवेस्ट कराने के नाम पर मैनपुरी के युवक से 83 लाख की ठगी की गई। बुधवार को साइबर सेल की टीम ने बिहार के रहने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से दो लाख की नकदी बरामद हुई। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के रहने वाले नितिन कुमार ने एक प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि 11 नवंबर को उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। उस पर क्लिक करते ही वह एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिए गए। इसके बाद उन्हें मैसेज आने लगे, मैसेज करने वाले ने अपना नाम मीरा जोशी बताया। इसके बाद शेयर बाजार में इनवेस्ट कराने के नाम पर किस्तों में उनसे 83 लाख रुपये ले लिए गए। 

धोखाधड़ी का पता लगने के बाद साइबर सेल में शिकायत की। साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बुधवार को विनय कुमार निवासी छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स एकतापुरम मिटन कंच पटना बिहार और विकास कुमार निवासी हाई टेंशन पोल शालिग्राम चौक खेमनीचक बेस्ट लक्ष्मी नगर न्यू जगनपुरा पटना बिहार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


उनके कब्जे से दो लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में विनय ने बताया की उसने पटना स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुलवाया था। खाता साथी राकेश शर्मा निवासी जहानाबाद को दे दिया था। इसी खाते में वह तीनों लोग ठगी गई धनराशि लेते थे। एटीएम चेक बुक आदि के माध्यम से रुपये निकाल लेते थे। एसपी सिटी ने बताया की अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें