फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बुखार से बालिका सहित दो मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर

Thu, 26 Oct 2023 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार से बालिका सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
मैनपुरी: जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। बुखार से पीड़ित दो साल की बालिका सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पेट दर्द की दिक्कत से जूझ रहे एक अन्य मरीज ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 956 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 27 मरीज हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई
विज्ञापन


कस्बा बिछवां निवासी गोविंद की दो साल की पुत्री आस्था को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव रामगंज निवासी सिपाहीराम (55) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रामगंज निवासी मरीज को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

डेंगू पीड़ित किशोरी को अस्पताल में कराया भर्ती

जिले में डेंगू के मरीज भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी चंद्रशेखर की 17 साल की पुत्री शिवांगी को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने उसे बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच में शिवांगी डेंगू पॉजिटिव निकली। शिवांगी को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें