फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सर्दी जुकाम से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत, गंभीर हालत में 33 किए गए भर्ती

Mon, 26 Aug 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सर्दी जुकाम से पीड़ित बालक सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में 33 मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पतालों में लगातार मरीजों की भीड़ रही है।  
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लोग लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। सर्दी जुकाम से पीड़ित छह साल के बालक सहित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 33 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए।

विज्ञापन


सोमवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण यहां दोपहर 12 बजे तक का ही अस्पताल था। ओपीडी में 442 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। 

गांव सिकंदरपुर निवासी कृष्णा (6) पुत्र अजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम था। सोमवार को अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत हुई परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी कप्तान सिंह (45) को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की रात अचानक उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें