फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर हुई बारिश से दो मकान ढहे

Wed, 31 Aug 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर हुई बारिश से जहां शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं देहात में भोगांव और किशनी में मकानों की छत गिर गई। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई। छत गिरने से किशनी में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 15-20 मिनट तक हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। इसके ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह बारिश होने के चलते स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सब्जी मंडी में तो कीचड़ ही कीचड़ जमा हो गई थी। वहीं भोगांव में सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से नौरंगाबाद के निकट एक पेड़ जीटी रोड पर गिरने के कारण सड़क पर जाम लग गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को रास्ते से अलग कर मार्ग को सुचारु किया। 
वहीं सुबह तेज बारिश के चलते बिजली गिरने से भोगांव के ग्राम परतापुर निवासी शमशुद्दीन मंसूरी का पक्का मकान चटककर ढह गया। किशनी के गांव खड़ेपुर में सुबह बरसात होने के चलते खेतपाल की छत टपकने लगी। तभी गौरव, पत्नी ललिता व छोटा भाई विनय ने अंदर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। सामान हटाते समय छत भरभराकर गिर गई। इसमें विनय दब गया। चीखपुकार सुनकर आए लोगों ने  विनय को निकल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें