फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Mon, 13 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
जांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम लोकेश एम ने सोमवार को अंबेडकर सभागार में बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक करके  पेंशन योजना में लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक की समीक्षा की। लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी मैनपुरी सुनील जौहरी और बेवर के महेश प्रसाद को निलंबित कर दिया। समाज कल्याण अधिकारी विवेक वाजपेई का जून माह का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका। वहीं बीडीओ मैनपुरी विकल यादव और बीडीओ जागीर अमित कुमार के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण और बीडीओ कुरावली को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने पेंशन योजनाओं में लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंकेज की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। सभी के आधार कार्ड तत्काल लिंक कराने के निर्देश दिए। एडीओ मैनपुरी शिशुपाल सिंह, प्रभारी एडीओ बेवर अशोक तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी ओमसरन, ग्राम पंचायत अधिकारी हुकुम सिंह, करन सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। ग्राम पंचायत अधिकारी हरी सिंह, राजीव दुबे, अरविंद कुमार, महेश प्रसाद,  खलक सिंह, आलोक सिंह ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित रहेे। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया। बीडीओ को निर्देश दिए कि सभी से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करें। बैठक में विजय कुमार पीडी, रामशिरोमणि मौर्य उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, ओमवीर दीक्षित अधिशासी अभियंता जल निगम, नरेश चंद्र  डीपीआरओं, उज्ज्वल कुमार बीडीओ कुरावली, अब्दुल माजिद बीडीओ घिरोर, दिनेश कुमार यादव बीडीओ सुल्तानगंज, कर्मराज बीडीओ बेवर, बी लाल बीडीओ किशनी, शिशुपाल सिंह एडीओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें