फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से मंडी में किसान हो रहे परे

Fri, 11 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
दो दिन से मंडी में किसान हो रहे परे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से किसान मंडी में परेशानी का सामना कर रहा है। आढ़तियों ने किसानों से अनाज की खरीद बंद करने के साथ ही आढ़त बंद कर दी हैं। जिससे मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। किसान मंडी में ही रुककर रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में अनाज बेचने आए किसान ने आढ़तियों से पुरानें नोट लेेने से मना कर दिया। परेशान आढ़तियों ने शुक्रवार से मंडी में आढ़तें बंद कर दीं। व्यापारी नेता वोटसिंह यादव का कहना है कि किसान किसी भी कीमत पर 500 और 1000 के पुराने नोट लेने का तैयार नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में 100 का नोट किसान को देना संभव नहीं है। आढ़ती विनोद राजपूत का कहना है कि किसान किसी भी कीमत पर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।  
मंडी में गेहूं बेचने आए किसान नरेंद्र यादव का कहना है कि बाजार में 500- 1000 का नोट दुकानदार नहीं ले रहे हैं। जबकि आढ़ती अनाज की खरीद पर नोट ही दे रहे हैं। वह दो दिन से मंडी में ही रुके हैं। किसान रवींद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि रिश्तेदारी में शादी में उपहार देने के लिए वह मंडी में धान बेचने आए थे। आढ़ती ने 100 के नोट नहीं होने की बात कहकर धान नहीं खरीदा है। उन्होंने ब्याज पर एक सुनार से रुपये लेकर शादी के लिए उपहार खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें