फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: शराब के नशे में भिडे़ दो सिपाही, जमकर हुई मारपीट; कराया गया मेडिकल

Thu, 14 Dec 2023 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शराब के नशे में दो सिपाही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। उनका मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
थाना घिरोर, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो आरक्षी बुधवार की देर शाम नशे में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट होती देख अफरातफरी मच गई। जानकारी होने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने जमकर फटकार लगाई। दोनों को जिला अस्पताल लाकर मेडिकल कराया कराया। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामला घिरोर थाना क्षेत्र का है। यहां तैनात एक आरक्षी सुखवीर बुधवार की शाम को नशे में था। उसका एक साथी आरक्षी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दूसरा आरक्षी भी नशे की हालत में था। दोनों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरक्षियों को झगड़ता देख परिसर में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। साथी कर्मियों ने काफी देर मशक्कत के बाद अलग किया। 

रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक ने आरक्षियों से जानकारी ली तो दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद दोनों आरक्षी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इस घटना को लेकर सीओ कुरावली संजय वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक की ओर से झगड़े की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें