फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रक ने रौंदे बाइक सवार, एक की मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो मृतक सीलेश कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र में घिरोर कुरावली मार्ग पर थोरवा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी 22 वर्षीय शीलेश कुमार शनिवार शाम करीब सात बजे साथी टीटू निवासी गांव अंतपुर के साथ नगला कमरिया से भैंस देखकर घर वापस लौट रहा था। घिरोर - कुरावली रोड पर थोरवा मोड़ पर घिरोर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में शीलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और टीटू घायल हो गया। पुलिस ने शीलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि टीटू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए हैं। टक्कर मारकर भागे ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें