भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद के समीप हाईवे पर शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजाब जा रहे एक ट्रक में अचानक गैस टैंकर जा भिड़ा। इससे ट्रक चालक घायल हो गया। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौकेे पर पहुंच गई।
जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम सइहापुर निवासी जहान सिंह लोहे से लदा ट्रक लेकर पंजाब जा रहे थे। तभी नौरंगाबाद हाईवे स्थित पेट्रोल पंप से अचानक निकला गैस भरा टैकर सड़क पर आ गया और ट्रक से भिड़ गया। ट्रक चालक जान सिंह घायल हो गए। हाईवे पर हुई भिडंत में गैस लीक होने के डर से वाहन चालक दूर भागने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर काफी वाहन खड़े हो गए।
जानकारी मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को बुलाया। दोनाें वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात चालू कराया। संवाद