फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: मतदान से पहले शराब बांटने की कोशिश, पेटियां सड़क पर फेंककर भागे आरोपी, वीडियो वायरल

Sat, 19 Feb 2022 09:49 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी

सार

बसपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव में शराब बांट रहे हैं। चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा मलिकपुर पहुंचे।
विज्ञापन
सड़क पर शराब की पेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शनिवार को बेवर क्षेत्र के गांव मलिकपुर में शराब ले जा रही बोलेरो का वीडियो वायरल हुआ है। चौकी प्रभारी नवीगंज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो में दिख रही बोलेरो की तलाश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब मतदाताओं में बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।

विज्ञापन


शनिवार की शाम बसपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव में शराब बांट रहे हैं। चौकी प्रभारी नवीगंज रिंकेश शर्मा मलिकपुर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव में काफी लोग एकत्रित थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो व्यक्ति बोलेरो में शराब लेकर जा रहे थे। बोलेरो को गांव वालों ने पकड़ लिया।

मौका पाकर बोलेरो सवार शराब सड़क पर शराब के क्वाटर सड़क पर फेंककर गाड़ी लेकर चले गए। पुलिस ने बोलेरो की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसमें बोलेरो संख्या नजर आ रही है। साथ ही एक पार्टी के वरिष्ठ नेता को कुछ ग्रामीण पकड़े हुए हैं। जमीन पर शराब के क्वाटर पड़े हुए हैं। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो की तलाश शुरू कर दी है। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें