बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेला एवं ग्राम्य विकास किसान प्रदर्शनी में शहीद मंच पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सौजन्य से स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि ए। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अध्यक्षता कर रहे शिक्षक भगवानदास मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शहीद मंच पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, एसआरएस पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, मदर नफीसा स्कूल आदि स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समाज में दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, जल संचयन, वृक्षों का कटान रोकने आदि संबंधी नाट्य, गीत, और एकांकी प्रस्तुत किए। संचालन योगेंद्र पाल व इंद्रपाल सिंह यादव ने की। श्रीकृष्ण गुप्ता, जितेंद्र सिंह वैस, राहुल दीक्षित, दीपक दुबे, मिंटू यादव, नाहर सिंह पाल आदि मौजूद रहे।