फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पर गिरी पेड़ की डाल, मौत

Thu, 12 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बेसहारा बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मुढ़ौली में बुधवार शाम एक मजदूर की पेड़ की डाल गिरने से दबकर मौत हो गई। युवक आंधी में टूटे आम को एकत्रित करने बाग में गया था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव मुढ़ौली निवासी किलकेश (37) बुधवार शाम को बाग में आंधी में टूटकर गिरे आम इकट्ठा करने के लिए गया था। इसी दौरान वह एक पेड़ के नीचे से जमीन पर गिरे आम उठा रहा था, तभी पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर उस पर गिर गई। जिसके नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव काफी देर तक बाग में ही पड़ा रहा। इस दौरान बाग में पहुंचे कुछ बच्चों ने लाश को वहां पडे़ देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। वहीं घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया। 

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
किलकेश की मौत के बाद अब उसके चार बच्चे खुशबू (16), रेनू (14), रूबी (12) और छोटू (04) यतीम हो गए हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बेटी खुशबू (16) पर छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी आ गई है। घर के हालात कुछ ऐसे हैं कि एक कच्चे मकान में पूरा परिवार पिता के साथ रह रहा था। पिता की मौत के बाद कफन का इंतजाम भी एक पुलिसकर्मी के सहयोग से हुआ। वहीं ग्रामीणों की ओर बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


पैसों के लिए बाग में तोड़ने गया था आम
तीन साल पहले पत्नी की मौत के बाद परिवार को पालने की जिम्मेदारी किलकेश पर थी। उसकी बेटी रूबी छह महीने से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। रुपये के अभाव में उसका इलाज भी नहीं हो पा रहा था। बुधवार को किलकेश को गांव के ही एक व्यक्ति ने एक कटहल और कुछ आम तोड़ कर लाने पर पैसे देने को कहा। जिस पर वह आम लाने की कहकर बाग में चला गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें