फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठेरा गांव पहुंचकर रोगियों का किया उपचार

Mon, 15 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
रठेरा गांव पहुंचकर रोगियों का किया उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुचेला सीएचसी क्षेत्र के ग्राम रठेरा में चिकनपॉक्स का फैला हुआ है। इससे एक दर्जन बच्चे बीमार पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलते ही टीम सोमवार की सुबह रठेरा पहुंच गई। यहां पहुंचकर सभी पीड़ितों की जांच की।
विज्ञापन

ग्राम रठेरा में चिकिनपॉक्स के चलते गांव के करीब छोटे-बड़े एक दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़े हैं। रठेरा निवासी अंजू, भानू प्रताप सिंह, प्रिंस, प्रिया, अविका, पीके सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोग चेचक के भयंकर प्रकोप से ग्रस्त हैं। इसकी सूचना पर सीएचसी कुचेला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों से कहा जब कोई संक्रामक रोग फैले तो उन्हें जानकारी दी जाए। टीम ने गांव जाकर सभी को उपचार दिया। टीम में एमओआईसी डा. विवेक यादव, डा. शांतुन यादव, डा. अंबुज मिश्रा, मुनेश चौहान, आशीष शाक्य, हरिशंकर, शीलेश भदौरिया, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रवि पालीवाल, लक्ष्मी, सुधा आदि ने उपचार दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें