फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा गिरते ही बिकने लगे हीटर और गीजर

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
पारा गिरते ही बिकने लगे हीटर और गीजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पारा गिरते ही बाजार में दुकानों पर कूलर और एसी के स्थान पर हीटर और गीजर बिकने के लिए सजा दिए गए हैं। अभी तक तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहा था, इसके चलते अभी तक दुकानों से उक्त सामान नदारद था।
विज्ञापन

 अभी तक तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहा था। यही कारण है कि पिछले काफी समय  हीटर, गीजर आदि का बाजार ठंडा पड़ा था। तापमान में गिरावट न आने से दुकानदारों को भय लगने लगा था कि कहीं उन्हें घाटा न हो जाए। दीपावली के बाद अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल उपकरणों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के चेहरे खिल गए। उन्होंने शोरूमों और दुकानों में अब हीटर, गीजर, इमर्शन रॉड आदि बिक्री के लिए सजा दिए गए हैं।
स्टेशन रोड पर स्थित एक शोरूम संचालक ने बताया कि तापमान में गिरावट के बाद अब उक्त उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अभी तक तापमान अधिक होने के कारण इनका बाजार ठंडा पड़ा हुआ था। हालांकि स्टाक दीपावली से पहले ही मंगा लिया था लेकिन बिक्री के लिए सामान नहीं रखा था। पिछले वर्षों में तो अक्तूबर के शुरू में ही गीजर और हीटर आदि की मांग शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार पारा न गिरने के कारण अभी तक इनकी मांग बाजार में नहीं निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें