फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागीर में मतदान कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कालेज जागीर में सोमवार को मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान कार्मिकों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने मतदान कर्मियों को मतपेटी को खोलने, बंद करने, सील करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जागीर ब्लाक के 58 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 128 बूथों पर तैनात किए जाने वाले पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम एमपी गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन को शांति पूर्वक निष्पक्ष के साथ संपन्न कराने में सबसे अहम भूमिका पीठासीन ओर मतदान कर्मियों की होती है। मास्टर ट्रेनर एसके तिवारी ने पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मी द्वितीय, मतदान कर्मी तृतीय को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मतपत्र को सही प्रकार से मोड़ने, जारी मतपत्र मतदाता द्वारा मतपेटी में ही डालने, मतदान के उपरांत मतपेटी को सही प्रकार से सीलबंद कर थैले के अंदर रखकर पुन: सील करने, मतों का लेखा तैयार करने की जानकारी प्रदान की। इस मौके पर एडीओ पंचायत गिरीश चंद्र मिश्रा, डीडी पांडेय, अनुज मिश्रा, अनिल कुमार, हरिभान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें