फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति एवं सद्भावना के लिए निकाला शांति मार्च

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उताजा मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी धर्मदास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश हित में अडिग होकर निर्णय लिए। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए समाज में शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी के निर्णय अडिग होते थे। वह कभी आतंकवाद से नहीं डरीं तथा देश की एकता और अखंडता की खातिर जान की कुर्बानी दे दी। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। जिससे उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के लिए अहम योगदान दिया। पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिराने का काम किया। उनकी तुरंत निर्णय की क्षमता से देश प्रगति के पर अग्रसर हुआ।
शहर अध्यक्ष आराधना गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि भारत दिनों दिन प्रगति कर रहा है। किशन बहादुर उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। इस मौके पर फैयाज अहमद सिद्दीकी, अनिल पालीवाल, बृजेश यादव, अशोक कश्यप, मनोज चतुर्वेदी, मतीन सिद्दीकी, संजय शर्मा, प्रदीप पाल, भीमसेन कठेरिया, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अजय दुबे, धीरज श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस जनों ने शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए शांति मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें