फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से मिलेंगे रोजगार के अवसर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। जीएसएम महाविद्यालय में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 140 छात्रों को सांसद तेजप्रताप यादव और राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य ने टैबलेट प्रदान किए गए। यह टैबलेट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत दिए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि संासद तेज प्रताप और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री प्राविधिक शिक्षा का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

जीएसएम महाविद्यालय बेवर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रेशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर, रिटेल मार्केटिंग एवं सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके प्रथम बैच में प्रशिक्षण प्राप्त रहे 140 छात्रों को सांसद तेजप्रताप यादव ने टैबलेट प्रदान किए। सांसद ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का है। इसमें टैक्नीकल शिक्षा की महती आवश्यकता है। सरकार की इस योजना से लाखों बेरोजगारों को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नगर अध्यक्ष विजलेश तिवारी और संचालन योगेंद्र सिंह पाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज सचिव मनोज दुबे ने समस्त आगुतंकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष दीप सिंह पाल, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, किशन दुबे, महिला आयोग सदस्य अर्चना राठौर, बेवर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, प्रदीप प्रताप सिंह प्रधान, रामसरन यादव, राजेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें