फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया किशनी थाने का घेराव

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शुक्रवार की शाम सराफ से लूट का प्रयास और गोली मारने की घटना के बाद शनिवार को व्यापारियों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित व्यापारियों ने थाने का घेराव किया। सूचना पर दो घंटे बाद पहुंचे सीओ के आश्वासन पर व्यापारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

मोहल्ला हवेली निवासी संजय वर्मा कस्बा के सदर बाजार में मां वैष्णो ज्वैलर्स के नाम से दुकान करते हैं। शुक्रवार की शाम 6:20 बजे के लगभग संजय दुकान बंद कर थैले में आभूषण और नकदी लेकर घर जा रहे थे। मोहल्ला हवेली के समीप बाइक सवार तीन लुटेरों ने थैला लूटने का प्रयास किया। संजय ने थैला नहीं दिया तो लुटेरों ने गोली मार दी। घायल संजय को परिवारीजन सैफई ले गए। घटना की जानकारी पर शनिवार की सुबह 10 बजे व्यापारियों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। थानाध्यक्ष से कहा कि कस्बा में यह लूट के प्रयास और गोली मारने की पहली घटना है। पुलिस शीघ्र लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करे। लगभग दो घंटे तक व्यापारी थाने का घेराव करते रहे। सूचना पर सीओ भोगांव टीपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर व्यापारी लौट गए। घेराव करने वालों में व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विनय गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, बाबी भदौरिया, अशोक गुप्ता, इंद्रेश पांडेय, प्रमोद चौहान, नगेंद्र सिंह, रमाकांत मिश्रा, सुधीर गुप्ता, डाक्टर हाकिम सिंह यादव आदि शामिल थे। सराफ संजय के भाई नरेश चंद्र ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने नरेश चंद्र की तहरीर पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें