फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना होंगी। तीनों ब्लाकों में संबंधित स्थलों पर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। वहीं डीएम और एसपी ने भी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में सुल्तानगंज, कुरावली और जागीर ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए 27 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इनमें सुल्तानगंज के मतदान केंद्रों के लिए नेशनल इंटर कालेज भोगांव से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं कुरावली में देवनागरी इंटर कालेज से मतपेटिकाएं एवं मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार जागीर में सूरज सिंह इंटर कालेज से मतदान सामग्री पोलिंग पार्टियां लेकर सुरक्षा बलों के साथ रवाना होंगी। इसके लिए तीनों ही ब्लाकों में संबंधित स्थानों पर तैयारियां चलती रहीं। बेरिकेडिंग के अलावा पानी, भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही डीएम चंद्रपाल सिंह और एसपी राकेश शंकर ने भी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टियों में शामिल लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के साथ जाने वाले सुरक्षाकर्मी और वाहन आदि समय से मौजूद रहें। ताकि पार्टियों की रवानगी में किसी प्रकार की देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें