फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तीन झोलाछाप की दुकानें सील, तीन को नोटिस जारी

Wed, 13 May 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक और पैथोलाॅजी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने अवैध दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने बिना पंजीकरण के चल रहीं तीन दुकानों को सील कर तीन अन्य को नोटिस दिया। इसके साथ ही एक सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान अन्य झोलाछाप दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


सीएमओ के निर्देश पर झोलाछाप के नोडल डाॅ. आशुतोष कुमार ने बुधवार को अभियान चलाया। उन्होंने गोलाबाजार में डाॅ. आशुतोष वर्मा की दुकान पर छापा मारा। जहां संचालक पंजीकरण और डिग्री संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर दुकान को सील कर दिया। गोलाबाजार में ही पाल क्लीनिक, डा. बंगाली के यहां नोटिस चस्पा किया। इसके बाद वह कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां उन्होंने बिना पंजीकरण के चल रही खाटू श्याम डेंटल क्लीनिक के संचालक डा. राजन और डा. बृजेश पाल की दुकानों को भी सील कर दिया है।
वहीं ट्रांजिट हाॅस्टल के सामने मौजूद उपाली हॉस्पिटल में संचालक से पंजीकरण की जानकारी मांगी तो उन्होंने आनलाइन किए गए आवेदन की प्रति दिखाई। श्मशान घाट रोड पर संचालित प्रधान हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें