फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाजार में बिक रहे हैवेल्स कंपनी के नकली तार और स्विच, मैनपुरी में पुलिस ने पकड़ा माल; व्यापारी पर एफआईआर

Wed, 13 May 2026 06:19 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। 
विज्ञापन
मैनपुरी में पकड़ा हैवेल्स का नकली सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नकली हैवेल्स कंपनी के उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक दुकान से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


मैसर्स हैवेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के अधिकृत अधिकारी दीप सिंह निवासी बजरहा पूर्व चौबेपुर कानपुर ने 12 मई को थाना करहल में शिकायत की थी। बताया था कि क्षेत्र में कंपनी के नाम से नकली इलेक्ट्रिक सामान, पैकेजिंग बॉक्स, क्यूआर स्टीकर, वायर, स्विच व रेगुलेटर आदि की बिक्री की जा रही है। कंपनी की छवि धूमिल होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

शिकायतकर्ता और थाना पुलिस ने टीम गठित कर मोहल्ला बाजार स्थित पदम इलेक्ट्रिकल्स की दुकान पर छापा मारा। दुकान से नकली हैवेल्स ब्रांड के 1 एमएम वायर के 25 बंडल, चार खाली पैकेजिंग कार्टन बॉक्स तथा 30 क्यूआर स्टीकर बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर सील कर दिया। नमूने अलग कर जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर करहल पुलिस ने दुकानदार सौरभ जैन निवासी मोहल्ला संघईयान करहल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Prateek Yadav Death: राजनीति से दूर क्यों रहे प्रतीक, पत्नी अपर्णा को भी रोका; जानें अखिलेश से कैसा था रिश्ता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें