फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की गई जान

Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में भाजपा नेता के बड़े भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी आशाराम (28) को इंडिका कार ने टक्कर मार दी। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। आशाराम सोमवार रात बेवर बाजार करने के बाद पैदल ही गांव लौट रहे थे, तभी मझौला नहर पुल के समीप तेजगति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर लोग उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

दूसरी दुर्घटना थाना करहल क्षेत्र के ग्राम निनौली के समीप हुई। थाना कुर्रा के ग्राम भट्वा निवासी अनिल तोमर सोमवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। तभी ग्राम निनौली के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल अनिल काफी देर तक घटनास्थल पर ही तड़पते रहे। जिससे उनकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भाजपा नेता अरविंद यादव के बडे़ भाई थे। उनकी मौत की सूचना मिलने ही भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहीं दो दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल थाना बिछवां निवासी जिलेदार (50) की मंगलवार सुबह सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें