फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत

Fri, 10 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जीटी रोड स्थित सराय लतीफ मोड़ पर हाथरस डिपो की बस ने थ्रेसर ले जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालक समेत कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से हटवाने के बाद यातायात को सुचारु कराया गया।  
विज्ञापन


जिला एटा के थाना मलावन के गांव तुर्कीपुरा निवासी संदेश कुमार गांव के मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर थाना क्षेत्र के गांव नगला नंदे में गुरुवार रात लाह काटने आए थे। शुक्रवार सुबह सभी ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर गांव लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर गांव सराय लतीफ की माइनर पुलिया के पास से जीटी रोड की तरफ मुड़ा तभी एटा की तरफ से आ रही हाथरस डिपो की बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई मजदूर माइनर में जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक की साइड की सीट पर बैठे मजदूर विद्याराम, राजू, विजय निवासी तुर्कीपुरा मलावन एटा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक संदेश, मजदूर महेश, करू, राय सिंह, सोनपाल, प्रदीप निवासी तुर्कीपुरा मलावन एटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बस का चालक भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मार्ग पर ट्रैक्टर व दुर्घटनाग्रस्त बस के चलते मार्ग का आवागमन बंद हो गया।
सूचना मिलने के बाद चार थानों की फोर्स महिला पुलिस के साथ पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों को ग्रामीणों की मद्द से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करीब 10 बजे पहुंची क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन


माइनर में मिला मजदूर का शव
रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि ट्रैक्टर पर बैठा राजू उछलकर करीब छह मीटर दूर माइनर में जा गिरा। पुलिस को उसका शव माइनर की दूसरी ओर मिला। शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
थाना एलाऊ क्षेत्र में गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की देर रात सैफई ले जाते समय मौत हो गई। गांव तांबेपुर निवासी अजय कुमार गुरुवार शाम को साथी संजय निवासी कांशीराम कालोनी के साथ गांव अजीतगंज गया था। रात को बाइक से लौटते समय मैनपुरी-कुसमरा मार्ग पर डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। उक्त हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। देर रात चिकित्सक ने अजय को सैफई रेफर किया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल संजय का उपचार आगरा में चल रहा है। शुक्रवार को मृतक के चचेरे भाई ने डीसीएम चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें